भारतीय न्यूज एजेंसी ने कृषि मंत्री को कोरोना वॉरियर्स 2021अवार्ड्स से किया सम्मानित - Sunshine samay सनशाइन समय

भारतीय न्यूज एजेंसी ने कृषि मंत्री को कोरोना वॉरियर्स 2021अवार्ड्स से किया सम्मानित

 भारतीय न्यूज एजेंसी ने कृषि मंत्री को कोरोना वॉरियर्स 2021अवार्ड्स से  किया सम्मानित

व्यूरो कार्यालय इटावा 


नई दिल्ली 17 जुलाई -भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भारतीय न्यूज़ एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर चौधरी अफज़ल नदीम अपनी पूरी टीम को लेकर कृष्ण मेनन मार्ग नई दिल्ली,कृषि मंत्री के आवास पर पहुँच कर कोरोना वॉरियर्स अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया है। भारतीय न्यूज एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर चौधरी अफज़ल नदीम ने बताया कि उनकी एजेंसी न्यूज़ कोविड 19 महामारी जैसी बीमारी में जरूरतमंद को दिए गए सहयोग, प्रेरणा,कुशल मार्गदर्शन, एवं सेवाकार्य करने बाले लोगों को कोरोना वॉरियर्स अवार्ड्स से सम्मानित कर रही है। अब तक 150 कोरोना वॉरियर्स अवार्ड्स सम्मानित कर चुकी है। भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सदैव एक कर्मठ सिपाही की तरह जन सेवा व जनकल्याण के अथक प्रयास करते रहें हैं। श्रेष्ठ कामों व सेवा भाव से संसदीय क्षेत्र व देश के सभी नागरिकों को सदैव ही स्नेह,प्रेरणा दी है। जीवन में सफलता तभी मिलती है जब मुश्किल हालातों में भी कोई हिम्मत नहीं हारता माननीय मंत्री जी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय न्यूज एजेंसी के पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है,मैं खासकर भारतीय न्यूज़ एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर चौधरी अफज़ल नदीम,डॉ० हरभजन सिंह सिधू को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित भारतीय न्यूज एजेंसी के टीम,रणबीर कुमार सिंह, रंजीत कुमार,लालू कुमार, मोहम्मद हबीब उल्लाह, हदीस उल्लाह एवं साजिद खान उपस्थित थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url